
cold weather in jabalpur
जबलपुर। शहर में बुधवार को अलसुबह सर्दी रही, वहीं दोपहर में धूप तल्ख होने लगी है। आसमान साफ होने के कारण सुबह दिन जल्दी निकला। लेकिन इन दिनों शाम होने के साथ फिर ठंड बढऩे लगती है। देर रात में तेज ठंड का अहसास होता है। धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को सुबह तेज ठंड का अहसास हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आद्र्रता 72 फीसदी दर्ज की गई। दिन में 1 से 2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार अलगे 24 घंटे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले सात दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। दिन में धूप चुभेगी वहीं शाम को ठंडी हवाओं से सिहरन बनी रहेगी। बादलों के चलते कहीं कहीं शीत लहर का एहसास भी होगा।
Published on:
10 Feb 2021 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
