23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#weather बारिश का अभी करना होगा इंतजार, जबलपुर में तापमान 41 डिग्री रेकॉर्ड – देखें वीडियो

बारिश का अभी करना होगा इंतजार, जबलपुर में तापमान 41 डिग्री रेकॉर्ड - देखें वीडियो  

2 min read
Google source verification
#weather : wait for rain

#weather : wait for rain

जबलपुर/ प्रदेश में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं मौसम शुष्क होने के साथ तपिश बढ़ रही है। नमी ज्यादा होने से उमस भी अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, सब ठीक रहा तो प्रदेश में इस माह के आखिरी सप्ताह में मानसून का आगमन होगा। इधर, बुधवार को खजुराहो, मंडला, सिवनी, इंदौर में बूंदाबांदी हुई तो प्रदेश में 43 डिग्री तापमान के साथ दमोह सबसे गर्म रहा। जबलपुर में तापमान 41 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। नए पश्चिमी विच्छोभ के सक्रिय होने पर मौसम विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
कई स्थानों पर तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहे। अधिकांश स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अगले दो-तीन दिन भी मौसम के ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

#weather शहर में बादलों का डेरा
शहर में बुधवार को बादलों का डेरा रहा। सुबह से बादलों की सूरज से आंखमिचौली का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इसके बावजूद पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया और तेज गर्मी से लोग हलाकान हुए। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। अगले चौबीस घण्टों में जिले में कहीं कहीं गरज चमक के साथ वर्षा या बौछार पड़ने की संभावना है।

41 डिग्री पहुंचा पारा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से आ रही नमी से बादल छाए रहने और उत्तरी-पश्चिमी हवा के बावजूद बुधवार को तेज गर्मी पड़ी। तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान भी बढ़ा। यह 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बीते साल खूब पड़ी थी गर्मी

गत वर्ष जून में गर्मी चरम पर थी। छह जून 2022 को दिन का पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जबलपुर में औसतन 19 जून तक मानसून प्रवेश करता है। जून में पिछले 10 वर्षों के तापमान पर नजर डाले तो अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। तीन वर्ष पूर्व एक जून 2019 को तो रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी। अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंच गया था।

141 साल पहले हुई थी रिकॉर्ड वर्षा

जबलपुर में जून में अच्छी खासी वर्षा हो जाती है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार करीब 141 वर्ष पूर्व 16 जून 1882 को रिकॉर्ड वर्षा हुई थी। महज 24 घंटे में 185 मिमी यानी करीब सात इंच बारिश हुई थी। इस साल मानसून देर से आने की आशंका है।