
#weather_change
जबलपुर. शहर में मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। मंगलवार को सुबह से तीखी धूप और गर्म हवा लोगों को बेचैन करती रही। लोग पसीने में तरबतर नजर आए। लेकिन दोपहर ढलते ही मौसम की रंगत बदलने लगी। आसमान पर हल्के बादल मंडराने लगे। लोगों के लिए बादल राहत बनकर आए। तेज हवा व शाम को हुई बूंदाबांदी के चलते तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से एक बार फिर तापमान में वृद्धि की संभावना है।
नरम-गरम मौसम, बादल और बूंदाबांदी से राहत
चक्रवात से अस्थिर है मौसम
उत्तर भारत मे बने चक्रवात का असर: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा व राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के असर से मौसम बार बार बदल रहा है। शाम 5 बजे तक बादलों का जमावड़ा बढ़ गया। अगले 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
दिन-रात का पारा गिरा: पिछले पांच दिन से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान में मंगलवार को एक डिग्री की कमी दर्ज हुई। मंगलवार को अधिकतम तामपान सामान्य से एक डिग्री नीचे 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
17 May 2023 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
