8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wedding LIVE : वेडिंग होगी लाइव, घर बैठे रिश्तेदार देखेंगे हर रस्म, यहां हो रही शुरुआत

शादी का होगा लाइव प्रसारण, लोग कोरोना से बचने नए आइडिया पर कर रहे फोकस

2 min read
Google source verification
wedding_live.jpg

marriage rasam live

जबलपुर। कोरोना में सामूहिक आयोजनों पर ब्रेक लगा दिया है। ऐसे में अब जिन लोगों के घरों में शादियां होने वाली हैं वे खुद के साथ रिलेटिव को भी सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन वेडिंग लाइव करने पर भी विचार कर रहे हैं। खासकर जो दूसरे शहरों और प्रदेशों में रिलेटिव रहते हैं उन्हें पूरी शादी घर बैठे ही लाइव दिखाने के लिए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट ऑर्गेनाइजर्स और वीडियो ग्राफर्स से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं।

इवेंट में कमी नहीं होगी, बस लोग कम होंगे
इवेंट ऑर्गेनाइजर और सोशल वर्कर शिखा श्रीवास्तव का कहना है उनके पास कई लोग आए हैं। जो नवंबर दिसम्बर में शादी प्लान कर रहे हैं। वे वेडिंग तो पूरे धूमधाम से करना चाहते हैं लेकिन कम से कम लोगों की मौजदूगी में आयोजन करने के पक्षधर हैं। ऐसे में वे अपने रिलेटिव जो दूर रहते हैं उनको शादी का हर प्रोग्राम लाइव दिखाने की बात कर रहे हैं। इसमें हाई वीडियो क्वालिटी के साथ वे इसे यादगार बनाना चाहते हैं। ताकि वे और उनके रिलेटिव कोरोना से बचे रहें और शादी में पास न होकर भी शामिल हो सकें।

बजट नहीं है ज्यादा
शिखा श्रीवास्तव के अनुसार शादी की वीडियोग्राफी होती हैं उसी के माध्यम से लाइव होगा है, जबलपुर में इसका खर्च महज 10 से 15 रुपए आएगा। जिसमें हाई स्पीड नेट से लेकर वीडियो मिक्सर समेत सभी खर्च शामिल होंगे। इससे न केवल शादी में सभी रिलेटिव शामिल हो जाएंगे, बल्कि कोरोना से बचाव भी हो जाएगा। वेडिंग को सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर भी लाइव किया जा सकेगा।

वीडियोग्राफी के साथ लाइव के ऑर्डर आ रहे
वेडिंग शूटिंग करने वाले पायल स्टूडियो के संचालक संतोष मालवीय ने बताया कि नवंबर और दिसम्बर में शादियां शुरू होने वाली है। इसके लिए लोग शादी की वीडियोग्राफी के साथ उसका लाइव करने की बात भी हो रही है। लगुन, हल्दी, बारात व रिशेप्सन का लाइव उनके रिश्तेदारों के लिए करने भी लोग प्लान कर रहे हैं। एक दो शादियों में इसकी तैयारी भी हो चुकी है। इसमें बकायदा टीवी स्टाइल में लाइव किया जाएगा, ताकि लोग काम चलाऊ लाइव न कहें।

हमारे यहां दिसंबर में शादी है क्योंकि जबलपुर में कोरोना केस बहुत ज्यादा है और सावधानी बरतने की आवश्यकता है ऐसे में हमने भी दूसरे शहरों और प्रदेशों में रहने वाले रिलेटिव्स के लिए वीडियो ऑनलाइन दिखाने का विचार बनाया है रिकॉर्डेड लाइव के साथ हम शादी के सभी फंक्शन उन्हें दिखाएंगे ताकि वे भी शामिल हो सके हमारी खुशियों में और सेहत सुरक्षा के साथ कोरोनावायरस पालन किया जा सके
-अर्पित ढकेता