
wife muder husband
जबलपुर/सिहोरा. सिहोरा थाना के मोहला गांव में किसान की अंधी हत्या का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया। पत्नी ने यातनाओं से तक आकर रस्सी से गला घोंटकर पति की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है मामला
ग्राम मोहला निवासी कमलेश गोंटिया (40) करीब डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। कुछ हिस्से की कटाई होने पर गेहूं के बोझे (गट्ठे) रखे थे, जिसकी तकवारी के लिए कमलेश 10 अप्रैल की रात घर से खेत जाने के लिए कहकर निकला। सुबह करीब छह बजे कमलेश का बेटा अंकुर (12) खेत पहुंचा और पिता को खेत में लगे बिस्तर से जगाया, लेकिन वह मृत हालत में मिला। मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय साहू, एसडीओपी सिहोरा अशोक तिवारी ने टीआई सिहोरा के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास एवं गांव में पतासाजी की तो मृतक की पत्नी सुनीता गोंटिया (३५) पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सुनीता ने खेत में सोते समय गेहूं बांधने की रस्सी से पति का गला घोंट कर हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पति करता था प्रताडि़त
सुनीता ने बताया कि पति कमलेश शादी के बाद से ही अत्याधिक शराब पीकर उसे और बच्चों के साथ मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करता था। घर खर्च के रुपए भी शराब में उड़ा देता था। पति की रोज-रोज की प्रताडऩा से वह तंग आ गई थी, इसलिए उसे उसकी हत्या हत्या कर दी।
अंधी हत्या के खुलासा में थाना प्रभारी सिहोरा संजय दुबे, थाना प्रभारी मझगवां, एसआई चंद्रकांत झा, एसआई प्रीति मिश्रा, प्रियंका भट्ट, एएसआई उमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक विजय डेहरिया, आरक्षक राममिलन, विजय सनोडिया, अमित रैकवार भूमिका रही। एसपी कुमार सौरव ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Published on:
14 Apr 2018 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
