जबलपुर

wine shop closed: जबलपुर में नहीं मिलेगी शराब, अनिश्चिकाल के लिए बंद हुईं दुकानें

wine shop closed: जबलपुर में नहीं मिलेगी शराब, अनिश्चिकाल के लिए बंद हुईं दुकानें

2 min read
May 27, 2020
wine shop closed

जबलपुर। लॉकडाउन के बीच खोली गई ग्रामीण क्षेत्र की शराब दुकानों को मंगलवार के दिन ठेकेदार ने बंद कर दिया। ठेकेदार का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दुकानों को खोलने के लिए कम समय मिल रहा है। ऐसे में उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। यह मामला अभी अदालत में भी है। इस बीच सामान्य लाइसेंस शर्त आठ का उल्लंघन करने पर ठेकेदार के खिलाफ आबकारी नियमों के तहत मामला भी दर्ज किया गया। जिले में अभी ग्रामीण क्षेत्र की 74 देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें खुली थीं। इनके लिए ठेकेदार को रोजाना करीब आठ लाख रुपए लाइसेंस फीस आदि जमा करनी पड़ती है। ठेकेदार की ओर से मांग की जा रही थी कि दुकानों को खोलने का समय बढ़ाया जाए। अभी सुबह सात से शाम को सात बजे तक का समय दिया गया है, जबकि बिक्री इसके बाद ज्यादा होती है। ऐसे में दुकानों से घाटा उठाना पड़ रहा है। ठेकदार ने इसलिए दुकानों को बंद कर दिया।

शर्त के उल्लंघन पर ठेकेदार पर मामला दर्ज
ग्रामीण क्षेत्र की शराब दुकानों पर लगा ताला

सुरक्षा निधि भी जमा नहीं
जिले में करीब 598 करोड़ रुपए में शराब का ठेका हुआ है। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की 143 देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों के लिए ठेका फर्म ने अभी सुरक्षा निधि भी जमा नहीं कराई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानों को ठेका फर्म की ओर से बंद कर दिया गया है। बिना अनुमति के दुकान बंद किए जाने पर फर्म से जवाब मांगा जा रहा है।
- एसएन दुबे, सहायक आयुक्त आबकारी

इधर, 1.32 लाख की शराब के साथ पकड़े गए माफिया के गुर्गे
बेलबाग पुलिस ने शराब माफिया के गुर्गो को 1.32 लाख रुपए की शराब के साथ दबोच लिया। 2200 पाव देशी शराब 44 पेटियों में रखकर गुर्गे दो लग्जरी कार में निकल रहे थे। बेलबाग टीआई समरजीत सिंह परिहार ने बताया कि तहसीली चौक से स्कूटी सवार युवक निकला। पुलिस ने स्कूटी चालक हाउबाग गोरखपुर निवासी मन्नू यादव को दबोच लिया। कार की तलाशी में 44 पेटी देशी शराब मिली। चालक अहीर मोहल्ला गुरुद्वारा के सामने गोरखपुर निवासी रोहित मलिक से पुलिस पूछताछ कर रही थी, तभी लग्जरी वाहन से गुरुद्वारा के सामने गोरखपुर निवासी बबलू उर्फ सुचित यादव पहुंचा। कार की तलाशी में 1.50 लाख रुपए जब्त हुए।

Published on:
27 May 2020 01:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर