जबलपुर, नर्मदा के भेड़ाघाट स्थित धुआंधार में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब धुआंधार के पास पहुंची एक महिला ने अचानक नर्मदा में छलांग लगा दी। महिला ने लगभग 75 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई। उसे पानी में बहता हुआ देख लोगों ने मदद के लिए चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाने में तैनात हवलदार हरिओम वैश्य स्थानीय गोताखोरों के साथ वहां पहुंचे। गोताखोरों ने जहां पानी में छलांग लगाई वहीं हरिओम रस्सी के सहारे फिसलन वाली पहाड़ियों से उतरकर नदी के पास पहुंचे।