5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिमझिम फुहारों के बीच लगाए प्राणवायु के वाहक, पीपल उपवन में रोपे गए पौधे- see video

मनमोहन नगर में महिलाओं ने वटसावित्री व्रत के अवसर पर पीपल, नीम, बरगद के पौधे लगाए

2 min read
Google source verification
tree.jpg

women's neem peepal vat vriksh plantation in garden

जबलपुर। वट सावित्री व्रत हो या अन्य कोई तीज त्यौहार, बिना पौधों, प्रकृति के पूजन पूर्ण नहीं हो सकता है। हमें जन्म से लेकर अंतिम सांस तक प्रकृति की आवश्यकता होती है। इसके लिए इसका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। औपचारिकताओं के चलते सृष्टि विनाश की ओर अग्रसर है, समय रहते चेतने से ही सुखद भविष्य की कल्पना की जा सकती है। ये बात समाजसेवी माया इंदु तिवारी ने पत्रिका पौधरोपण अभियान के अंतर्गत मनमोहन नगर पार्क में पीपल उपवन पौधरोपण के दौरान कहीं। श्वेता गोंटिया ने नीम का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि नीम रोग मुक्त काया के लिए सबसे श्रेष्ठ पेड़ माना जाता है। वंदना सिंह ने बरगद का पौधा लगाते हुए कहा कि ये दीर्घायु का प्रतीक है, वट सावित्री व्रत में इसके पूजन का विधान है। प्रणीता बबले ने पौधा लगाने के बाद उसके नित्य संरक्षण की बात कही। सुमन सैनी ने सभी पौधों को पेड़ बनने तक सुख दुख परिवार के साथ देखरेख करने का निर्णय लिया।

live video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मां पिता की याद में लगाए पौधे
पत्रिका पौधरोपण अभियान में सुख दु:ख परिवार के सदस्य राजेश विसपुते द्वारा अपनी मां स्व. श्रीमती मंदाकिनी विसपुते की स्मृति में 5 पीपल के पौधे लगाए गए, वहीं भोलेशंकर सोनी ने पिता की स्मृति में पीपल का पौधा लगाया। संयोजक पवन तिवारी ने बताया कि अपने परिजनों, रिश्तेदारों की स्मृति में पौधे लगाने पर वे पौधे वृक्ष का रूप जल्दी लेते हैं, क्योंकि व्यक्ति उनकी सेवा अपना परिजन मानकर करते हैं। सुख दुख परिवार की यह परंपरा पिछले सात सालों से जारी है। हर अवसर पर एक पौधा सभी लगाएं तो पर्यावरण में हमारा बहुत बड़ा योगदान होगा। मनीष विश्वकर्मा ने बताया गुरुवार को मनमोहन नगर पार्क में 21 पीपल, 10 नीम, बरगद, रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए हैं। जिनका संरक्षण पेड़ बनने तक सुख दुख परिवार द्वारा किया जाएगा।

स्वयं के खर्च से लाए पौधे
पौधरोपण अभियान में करीब 41 पौधे लगाए गए, जिनकी ऊंचाई 3 फीट से लेकर 12 फीट तक रही। ये सभी पौधे लोग अपने खर्च से लेकर आए थे। साथ ही कुछ लोग अपने घरों में लगे पौधे लेकर भी पहुंचे। पीपल उपवन में 40 पौधे पीपल एवं अन्य दो दर्जन पौधे लगाए गए हैं।

इन्होंने भी लगाए पौधे
पौधरोपण अभियान में ज्योति उपाध्याय, सुषमा साहू, रत्ना प्रजापति, शशि अग्निहोत्री, सीमा राय, विजया अग्रवाल, अनीता शिवहरे, सुमन सैनी, आभा उपाध्याय, लता उपाध्याय, संगीता, नेहा, कल्पना साहू, पुष्पा अग्रवाल मातृशक्तियों के साथ इंद्रेश दुबे, राजेश गुप्ता, विक्रम चौधरी, शैलेन्द्र गौतम, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, महेश बजाज, राजू खालसा, अनुज जैन, शांतनु विसपुते, गोपाल अग्रवाल, विकास दीक्षित, गौरव श्रीवास्तव, राहुल, गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, अंकित सोनी, राकेश गुप्ता, गोलू मतानी, सौरभ दुबे उपस्थित रहे।