
Women Safety
Women Safety : नारी ने जिसे जीवन दिया आज वही उसे मिटाने पर तुला है। नारी के प्रति कुछ लोगों की भावनाएं नकारात्मक होती जा रही हैं। इसलिए आज जरूरी हो गया है कि हम सब मिलकर नारी की सुरक्षा की जिमेदारी लें। यदि हम उन्हें समान देंगे तो वे ब्रेफिक्र होकर घर से निकल सकेंगी। ये बात महिला अपराधों के विरुद्ध पत्रिका के महिला सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सिविल लाइन्स अबा अपार्टमेंट में आयोजित परिचर्चा में साहित्यकार एवं स्वर्णकार महिला मंडल की सदस्य सिद्धेश्वरी सराफ ने कही।
रूबी गणेश सोनी ने कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में नारी सुरक्षा अब भी हासिए पर है। उसके लिए ऐसा कोई तंत्र तैयार नहीं हो पाया है जो उसके मन से असुरक्षा के भावों को खत्म कर दे। स्वर्णकार महिला मंडल की सचेतक मीना सोनी ने कहा महिलाएं पहले तो मन से यह बात निकाल दें कि वह असुरक्षित हैं। बहू बेटियों को असुरक्षित होने का एहसास न दिलाएं।
निधि नरवैया ने कहा नारी मां दुर्गा और रानी दुर्गावती जैसे प्रतिनिधित्व भी करती है। उसे अब इतना मजबूत हो जाना चाहिए कि अपराधी डरें। सामाजिक दायित्व बनता है कि हम नारी को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें। सीता सोनी ने कहा महिला संगठनों को चाहिए कि वे सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करें।
पत्रिका के टॉक शो में शोभा सोनी, मंजू सोनी, अंजना सराफ, राजेश्वरी नरवरिया, शालिनी सराफ, नीता सराफ, रागिनी सोनी, आशा सोनी, रानी, सोनी, उर्मिला सोनी, प्रेमलता सोनी, प्रतिष्ठा सोनी, रश्मि सोनी, वैशाली जौहरी, मनी सोनी, मनीषा, गायत्री, अंकिता सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।
Updated on:
13 Mar 2025 04:24 pm
Published on:
13 Mar 2025 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
