जबलपुर/सिहोरा। नशे की तस्करी में पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। अब तक महिलाओं के नाम केवल शराब तस्करी के रूप में सामने आए थे। लेकिन अब महिलाएं गांजे की तस्करी में भी शामिल हैं। सिहोरा पुलिस ने सोमवार को गौरहा रोड में दबिश देकर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। महिला के पास मिले काले रंग के बैग से दो किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपी महिला के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।