
Gym,gym wear,gym facilites,Shiv Sena gym,fittness tips,fitness tips in hindi,fitness tips in hindi fitness news in hindi,
जबलपुर. गर्मियां पड़ जाने से लोगों के पास फुर्सत के कुछ पल निकल आते हैं। इन फुर्सत के पलों को वह जाया नहीं देना चाहते। यही वजह है कि शहर के लोग फिटनेस को ध्यान रखते हुए जिम की ओर रुख कर रहे हैं। यह वह टाइम होता है, जब पेरेंट्स को ना तो बच्चों के एग्जाम की टेंशन है और ना ही स्कूल भेजने की चकल्लस। इसका असर शहर की जिम सेंटर में दिखाई दे रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग फिटनेस बनाने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग जिमिंग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग जुंबा और एरोबिक्स ट्राय कर रहे हैं। यह वर्कआउट उन्हें टाइम यूटिलाइज करने का मौका दे रहा है। इसके साथ ही सेहत भी बन रही है।
लाइट एक्सरसाइज पर फोकस
एक्सपर्ट सपना चड्ढा ने बताया कि गर्मी के सीजन में लाइट एक्सरसाइज पर ही फोकस किया जाता है, क्योंकि थोड़ा सा वर्कआउट करने पर ही बॉडी पसीना छोड़ती है। ऐसे में लाइट एक्सरसाइज ही बेस्ट होती है। जिम में आने वाले लोगों को यही एक्सरसाइज कराई जा रही है। खासतौर पर जुंबा और एरोबिक्स पर फोकस किया जा रहा है।
रहें अलर्ट
गर्मी के मौसम में आपको सावधान रहने की जरूरत है। एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस दौरान कुछ सावधानी नहीं बरतते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज करने के दौरान किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए।
अपनाएं ये टिप्स
- गर्मी के मौसम में सुबह ही तापमान काफी गर्म हो जाता है। इसलिए इन दिनों सुबह उठकर एक्सरसाइज करें।
- व्यायाम करने के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, क्योंकि गर्मी में एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर से काफी पसीना निकलता है। सुबह उठते ही सबसे पहले दो ग्लास गुनगुना पानी पिएं।
- गर्मी में कई लोग एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद नहा लेते हैं। एक्सरसाइज के दौरान पसीना आना लाजिमी है, लेकिन ज्यादा मेहनत करने के बाद आपको थोड़ा आराम करने की भी जरूरत होती है। शरीर का तापमान कम हो जाए, उसके एक घंटे बाद ही नहाना चाहिए।
Published on:
26 Apr 2019 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
