8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में तेज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी, दो साइक्लोनिक सिस्टम बिगाड़ेगा मौसम

MP Weather : मौसम विभाग के अनुसार अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather Alert: कुछ ही घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी 4 दिनों तक बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

MP Weather : मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जबलपुर में एक ही दिन में पारे में 2.5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग(MP Weather) के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगने के आसार हैं। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 19 और 20 मार्च को जबलपुर, संभाग में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ये भी पढें - एमपी में तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, बर्बाद फसल देख सदमे में किसान

रात में बढ़ा तापमान

सोमवार(MP Weather) को बादलों के चलते दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं रात मे न्यूनतम तापमान बढ़कर 19.6 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसके चलते रात को हल्की गर्मी महसूस हुई।

20 को यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसकी वजह से अगले 2 दिन तक बारिश हो सकती है। 19 मार्च को जबलपुर संभाग में बादल, बारिश(Rain Alert), गरज-चमक और आंधी(Heavy Storm) का असर देखने को मिलेगा। 20 मार्च को जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में गरज-चमक, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।