
Yogendra Yadav
जबलपुर. भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि जातिगत जनगणना किसी एक वर्ग का सवाल नहीं है। जातीय जनगणना एक्सरे की तरह है। जाति नामक बीमारी की जांच के लिए एक्सरे जरुरी है। इसके आंकडे़ प्रत्येक जाति की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति सामने लाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि देश में भाषा और धर्म के आंकडे़ तो है लेकिन जाति के नहीं।
संविधान हाथ से निकल जाएगा
यादव ने कहा वे किसी दल के साथ नहीं हैं। लेकिन जो जातीय जनगणना की बात करेगा उसके साथ चलने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव हाथ से गया तो इस देश का संविधान हाथ से निकल जाएगा। प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोगों को मत का उपयोग संभलकर करना चाहिए।
ईडी भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट
यादव ने भाजपा और आरएसएस पर देश के संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्हाेंने प्रर्वतन निदेशालय को भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट बताया और कहा कि वे स्वच्छ राजनीति के पक्षधर हैं। इस मौके पर अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज पुष्कर, टीकाराम कोष्टा, रामरतन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
14 Oct 2023 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
