13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने की घड़ी पहनकर घर से निकला युवक, इस हाल में मिला

युवक को देखकर पुलिस भी हो गई हैरान, देखने वालों के मुंह से निकली चीख

2 min read
Google source verification
boy with girl

boy with girl

जबलपुर। एक युवक होली पर अपने घर से सोने की घड़ी पहनकर घूमने निकला। पूरी रात घूमा, लेकिन घर नहीं लौटा। दो दिन बाद जब वह मिला तो उसको पहचानना भी मुश्किल हो गया। चेहरा सड़ चुका था, कपड़े फट चुके थे, लेकिन सोने की घड़ी कलाई में चमचमा रही थी। दरअसल, रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक का शव नाले में उतराता मिला है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। युवक का शव सडऩे लगा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है। वहीं उसके पास मिले सामान के आधार पर परिजनों की खोज की जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
रांझी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रांझी अन्तर्गत उदय नगर नम्बर 1 में शोभापुर ब्रिज 15 पुलिया के पास नाले मे एक व्यक्ति के शव के उतराने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की स्थिति को देखकर एफएसएल टीम को बुलवा लिया। टीम की मौजूदगी में शव को नाले से निकलवाया गया।

बड़ी खबर: कांग्रेस ने अपने इन 2 दिग्गजों को दिखाया बहार का रास्ता, चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल!

हनुमान जयंती 2018 : जानें हनुमान जयंती का विशेष मुहूर्त समय और पूजा विधि

चैत्र नवरात्रि 2018: इस खास मंत्र से सिद्ध हो जाएंगी नौ देवियां, इस नवरात्रि करें जाप

पुलिस के अनुसार अज्ञात मृतक का शव देखने से 1-2 दिन पूर्व मृत्यु होना प्रतीत हो रहा हैैं, शव काफी फूला हुआ है। बॉडी डीकम्पोज होना शुरू हो गई थी। शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जाचं में लिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार अज्ञात मृतक जिसकी उम्र लगभग 25- से 30 वर्ष नजर आ रही है। उसका रंग गेहूआ, बदन पर ग्रे कलर का जींस पैंट, हल्की बैंगनी रंग की शर्ट, कलाई मे सोनाटा कम्पनी की गोल्डन घडी , ब्राउन कलर का जूता एवं मौजा पहने हुए है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image