1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mms videos viral : स्कूली छात्रा का अपहरण, कपड़े बदलने और छेड़छाड़ का वीडियो बनाया

madhya pradesh में लड़की का mms वीडियो वायरल, कपड़े बदलने का अपने दोस्त से इसका वीडियो बनवा लिया, मदन महल क्षेत्र में रहने वाली अपनी मामी के घर ले गया,  

2 min read
Google source verification
viral

mms videos viral

जबलपुर। 12वीं में पढऩे वाली 16 वर्षीय किशोरी का स्कूल जाते समय युवक ने अपहरण कर लिया। उसे मदन महल व सगड़ा क्षेत्र में रिश्तेदार के घर रखा। वहां छात्रा से छेड़छाड़ की साथ ही उसके कपड़े बदलने व अन्य गतिविधियों का अपने दोस्त से इसका वीडियो बनवा लिया। छात्रा को नौ घंटे बाद युवक घर से कुछ दूर पहले छोडकऱ भाग गया। छात्रा ने डर के चलते परिजन को तीन दिन तक कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को उसने पहले बड़े पिता को बताया, फिर पिता के साथ लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार छात्रा शहर की है। पांच अगस्त को वह सुबह स्कूल के लिए निकली थी। लार्डगंज थाने के आगे गंजीपुरा चौराहे पर लल्ला रैकवार मिला। वह बाइक से था। उसने छात्रा को स्कूल छोडऩे की बात कही और बाइक पर बिठा लिया। लेकिन, वह उसे स्कूल के बजाय मदन महल क्षेत्र में रहने वाली अपनी मामी के घर ले गया। वहां छात्रा को धमकी दी कि वह किसी से कुछ नहीं कहेगी।

इसके बाद वह वहां छोडकऱ चला गया। कुछ देर बाद आया, तो उसके हाथ में नए कपड़े थे। उसने छात्रा से स्कूल ड्रेस उतारकर नए कपड़े पहनने के लिए कहा। उसी दौरान लल्ला का साथी राजा गुप्ता भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों छात्रा को जबरन बाइक से सगड़ा ले गए। सगड़ा में लल्ला की नानी का घर है। वहां उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसका वीडियो राजा ने बना लिया। शाम सात बजे के लगभग दोनों छात्रा को लेकर उसके घर के पास पहुंचे और वहीं उतार कर चले गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, धमकी देने, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया।

Story Loader