2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के लिए पहुंचा था स्कूल, शिक्षिका ने युवक को पहुंचा दिया जेल

फोटो वायरल करने धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

2 min read
Google source verification
young girl teacher molestation in private school extramarital affair,benefits of extra marital affairs,causes of extra marital affairs,extra marital affairs,extra marital affairs in shekhawati,extramarital affairs in india,extramarital affairs in india,famous extramarital affairs in india,molestation,molestation in school,young girl molestation,real molestation,girl molestation in india,girl molestation in india,private school teacher molestation,lady teacher molestation,young lady teacher molestation,young teacher molestation,lady teacher molestation in private school,young lady teacher molestation in private school,young girl teacher molestation in private school,molestation in private school,Jabalpur,jabalpur police,Jabalpur Police sp,love affiare,

young girl teacher molestation in private school extramarital affair

जबलपुर। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली युवती पर उसके ही जान पहचान के एक युवक का दिल आ गया। एक तरफा प्रेम का शिकार युवक एक दिन शिक्षिका से मिलने के लिए जबरन उसके स्कूल में घुस गया। क्लासरुम में जाकर शिक्षिका के साथ अश्लीलता शुरू कर दी। युवक के अचानक ऐसे व्यवहार से स्तब्ध शिक्षिका ने उसकी हरकतों का विरोध किया। इससे युवक नाराज हो गया। वह अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। शिक्षिका को सरेआम जान से मारने की धमकी दी। स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने जैसे-तैसे बीच-बचाव किया। युवक को कैंपस से बाहर किया। इसके बाद शिक्षिका ने बरगी थाने पहुंचकर युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी नहीं की तो जान से मार दूंगा
पुलिस के अनुसार शिक्षिका सुबह ११ बजे क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी सुकरी निवासी जितेंद्र बर्मन वहां पहुंच गया और अभद्रता की। शिक्षिका के मुताबिक आरोपित युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसने सरेआम धमकी दी कि शादी नहीं की तो जान से मान देगा। शिक्षिका की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
छह साल से थी पहचान
पुलिस के अनुसार शिक्षिका और आरोपित एक-दूसरे को पहले से पहचानते है। उनकी करीब छह साल से एक-दूसरे से जान-पहचान थी। उनकी फोन पर लगातार बातें भी होती थी। मिलना-जुलना भी था। इस बीच जितेंद्र की दूसरी युवती से शादी हो गई। उसके बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
पत्नी छोड़कर चली गई
पुलिस के अनुसार आरोपित जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ किसी बात पर करीब छह माह पहले विवाद हो गया था। उसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद से वह शिक्षिका को परेशान करने लगा। वह उसे लगातार फोन कर रहा था। फोन करके उसे शादी करने के लिए धमका रहा था। शादी नहीं करने पर उसके फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

Story Loader