9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

murder : मंदिर के पास इस हाल में मिली हलवाई की लाश, मच गई सनसनी

सिर पर पत्थर पटकर हत्या की आशंका

2 min read
Google source verification
Young Man Murdered in Jabalpur and Crime Latest News in Hindi,murder,murder at jabalpur,murder case,young man murder,young man murder in madhya pardesh,The young man murder,young man murder in jabalpur,crime,Crime Investigation,crime in jabalpur,jabalpur police,Jabalpur Police sp,jabalpur police website,

Young Man Murdered in Jabalpur and Crime Latest News in Hindi

जबलपुर। शहर के इस प्रसिद्ध मंदिर के पास शनिवार की सुबह एक शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना रतन नगर की है। कॉलोनी के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने देखा कि कोई व्यक्ति झाडिय़ों के पास लेटा हुआ है। कड़ाके की सर्दी के बीच युवक के इस प्रकार पड़े रहने पर प्रत्यक्षदर्शी को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक मृत मिला। गोरखपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

मर्डर की आशंका
पुलिस के अनुसार रतन नगर सुप्तेश्वर मंदिर के पास एक शव बरामद हुआ है। शनिवार को सुबह जब लोगों ने वहां शव देखा तो इसकी सूचना दी। मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो शव में चोट के निशान मिले। हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने मृतक का नाम पता करने का प्रयास किया तो कुछ ही देर में शव की शिनाख्त हो गई। इसके बाद पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात आरोपितों पर हत्या का प्रकरण दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

काम के लिए निकला तो लौटा नहीं
गोरखपुर सीएसपी अंजू लता पटले ने बताया कि लक्ष्मीकांत किराना स्टोर के पास रहने वाला संजू यादव पिता विनोद यादव 25 हलवाई का काम करता था। शुक्रवार को वह काम से घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। सुबह खून से सनी हुई उसकी लाश मंदिर के पास पड़ी मिली। सूचना मिलते ही गढा थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिर पर गंभीर चोट
पुलिस के अनुसार संजू के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या की गई है। मंदिर के पास मिले उसके शव में गंभीर चोट के निशान है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतक का किसी से रात में विवाद हुआ। उसके बाद सिर पर पत्थर पटक कर उसे मार दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करने वाला आरोपित उसके जान-पहचान का ही हो सकता है। पुलिस मामले को लेकर उसके परिजन से पूछताछ कर रही है। उससे मिलने-जुलने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है।