27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking बढ़ रहा है आपके घर का बिजली बिल…पढ़ें क्या हैं कारण

-उद्योग धंधे बंद होने से बीते वर्ष की अपेक्षा में कम है बिजली की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
Employees will go home and deposit electricity bill, Rs 1500 allowance will be given on the recovery of 150 bills

Employees will go home and deposit electricity bill, Rs 1500 allowance will be given on the recovery of 150 bills

वर्तमान में मांग- 25 लाख यूनिट
जबलपुर. गर्मी बढऩे के साथ ही कूलर, पंखे, एसी सहित अन्य उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के यहां खपत बढ़ गई और बिजली की मांग में कुछ इजाफा हुआ है। हालांकि उद्योग धंधे बंद होने से बिजली की मांग पिछले वर्ष की तुलना में अब भी कम है।
शहर की स्थिति
कुल सम्भाग- 05
कुल ट्रांसफार्मर- 4900
कुल घरेलू उपभोक्ता- 325000
इन क्षेत्रों में बढ़ा लोड
जानकारी के अनुसार प्रमुख रूप से रामपुर, आइडियल हिल्स, विजय नगर, शांति नगर, मदन महल, ओमती, सिविल लाइंस, राइट टाउन, नेपियर टाउन, विजय नगर, शांति नगर, पचपेढ़ी, सदर, गोरखपुर, आदर्श नगर, हनुमानताल, अधारताल सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली की खपत बढ़ी है।
उपकरणों में बिजली खपत प्रतिमाह (यूनिट में)
उपकरण- खपत
एयर कंडीशन- 600-1800
फ्रिज- 300-1000
कूलर- 200-800
विंडो कूलर- 500-1000
वॉटर कूलर- 100-500
वर्क फ्रॉम होम भी बड़ा कारण
शहर में वर्क फ्रॉम होम शुरू हो गया है। विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में पदस्थ कर्मियों में से अधिकांश लोग घरों से काम कर रहे हैं। इससे घरों की बिजली पर भार बढ़ रहा है।
इसलिए कम है मांग
सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, उद्योग धंधे लॉक डाउन के चलते बंद हैं। इनमें प्रतिदिन पांच से छह लाख यूनिट बिजली की खपत होती थी। इससे बिजली की मांग बीते वर्ष की तुलना में कम है।
वर्जन
बिजली की मांग में थोड़ी सी कमी आई है। हालांकि घरों में विद्युत की खपत बढ़ गई है।
आईके त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता, सिटी सर्किल