23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साथ काम करने महिला को परेशान कर रहा था युवक, गिरफ्तार 

अरविंद महोबिया नाम का युवक एक महिला को फोन कर अपने साथ काम करने के लिए धमका रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 18 Jan 2017, 3:27 PM IST

Code Red

Code Red

जबलपुर। महिला को फोन कर अश्लील बातें करना और धमकाना एक युवक को भारी पड़ गया। लगातार परेशान महिला ने युवक की शिकायत कोड रेड की टीम से कर दी। जिसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया और ओमती पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार अरविंद महोबिया नाम का युवक एक महिला को फोन कर अपने साथ काम करने के लिए धमका रहा था। नही मानने पर वह महिला से अश्लील बातें करने लगा। युवक कई दिनों से फोन कर लगातार महिला पर दबाव बना रहा था।

पुलिस के अनुसार महिला लगातार मिल रहीं युवक की धमकियों और अश्लील बातों से परेशान हो चुकी थी। उसने कोड रेड टीम को मामले की सूचना दी और युवक के फोन के बारे में बताया। टीम के सदस्यों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को पकड़ लिया। हिरासत में लेने के बाद उसे ओमती पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यहां आपको बता दें कि कोड रेड टीम ने कम वक्त में ही छेड़छाड़ के मामले में अनेक युवकों को पकड़ा है। टीम की मुस्तैदी के चलते स्कूल, कॉलेजों के आसपास से ऐसे युवकों का जमावड़ा भी कम हुआ है जो सिर्फ लड़कियों को परेशान करने यहां पहुंचते थे।