5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने MP में दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-श्रीनिवास ने आरएसएस व बीजेपी को लेकर दिया है विवादित बयान

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास

जबलपुर. डीजल-पेट्रोल की बेलगाम होती कीमतें और किसान आंदोलन के साथ ही मध्य प्रदेश के बाद पुंडुचेरी विधानसभा में मात खाने से खिझलाए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने जबलपुर में विवादित बयान दिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आएसएस) और बीजेपी को लेकर यह बयान दिया है। उन्होंने इन दोनों ही संगठनों से जुड़े लोगों को देशद्रोही तक करार दिया है।

मीडिया से मुखातिब श्रीनिवास ने कहा कि मध्य प्रदेश हो या पुंडुचेरी अथवा गोवा बीजेपी ने सरकार गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने बीजेपी को ब्रिटिश कंपनी ईस्ट इंडिया कंपनी का वारिस तक बता दिया। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के पहनावे पर भी टिप्पणी की। साथ ही कहा कि इनकी सोच में तनिक भी बदलाव नहीं आया है। ये महज तोड़ने, आपस में लड़ाने और देश को खत्म करने की सोच रखने वाले लोग हैं। वह यहां किसान आंदोलन, महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।