प्रोजेक्टाइल सीरिंज से इंजेक्शन लगाकर आबादी कम करने की योजना है। उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान में नील गायों के चरने और रौंदने से फसल तबाह हो रही है। किसानों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। नीलगायों के नियंत्रण के लिए बंधियाकरण तरकीब है लेकिन इसे करना आसान नहीं है। मप्र के देवास और नीमच सहित अन्य क्षेत्रों में नीलगायों के दिक्कत बढ़ती जा रही है। वन्य प्राणी फारेंसिक एवं स्वास्थ्य केन्द्र पशु मादा विज्ञान के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम अनुसंधान करेगी। एनीमल रिसर्च एथिक्स बोर्ड नई दिल्ली, केन्द्र व राज्य सरकार से अनुमति मांगी जा रही है।