
Land collapsed on the laborers
Land collapsed on the laborers: बकावंड ब्लॉक के मालगांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां की एक मुरूम खदान में छुई मिट्टी निकाल रहे लोगों के उपर अचानक 10 फीट उंची मुरूम व मिट्टी का टीला धसक गया जिसके चलते सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो ऐसे लोगों को बाहर निकाला जिनकी जान नहीं गई थी। लेकिन इन्हें इलाज के लिए जैसे ही महारानी अस्पताल लाया गया वहां डॉक्टरों ने महिला को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। वहीं, एक का इलाज अभी भी जारी है।
सरकारी जमीन पर धडल्ले से चल रहा है यह काम
ऐसा नहीं है कि यह घटना पहली बार हुई है। इससे पहले भी छुई निकालने के दौरान मिट्टी धसकने से मौत हो गई थी। गौरतलब है कि यह घटना जहां घटी वह सरकारी भूमि है। घटना स्थल पर इसे राजस्व व फारेस्ट विभाग के होने की बात प्रशासन कह रहा है। लेकिन यह इकलौती जगह नहीं है जिले में २० से अधिक ऐसी जगह हैं जहां रोजाना इस लोग छुई निकालने के लिए पहुंचते है। यह सभी जगह इस तरह की घटना कभी भी घटित हो सकती है। लेकिन इस ओर न तो प्रशासन और न ही कोई विभाग जानकारी दे रहा है।
क्या कहती है पुलिस
मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा छुईखड़ान में छुई निकलने का काम कर रहे थे कि अचानक ऊपर का छुई भसकने से अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिसके बाद वहा शोर शराबा शुरू हो गया, वही घटना की जानकारी नगरनार पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों को दिया गया,जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जहां 5 ग्रामीणों की मौत हो गई, इसके अलावा कुछ लोग घायल हो गए, वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों से अन्य मजदूरों की जानकारी मागी गई है। वहीँ, अंदर कितने और मजदूर दबे हुए है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सक रहा है, वही घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया है।
आधे घंटे के अंदर पहुंची रेस्क्यू टीम
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। कुछ ही देर में घटना स्थल देखने के बाद यहां जेसीबी मंगवाई गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे के अंदर सभी लोगों को निकाल लिया गया। इसमें दो महिलाओं की सांसे चल भी रही थी। हालांकि इनमें से एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य का इलाज अभी भी जारी है। इस तरह सात लोगों ने दम तोड़ दिया है।
सीएम ने जताया दुख, ४-४ लाख के सहायता राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने से हुई सात ग्रामीणों की मृत्यु की जैसे ही खबर मिली। उन्होंने इस पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया है।
यह है इनके नाम
हसमती(४०), कमली(३०), शांति(४२), कुमारी (२५), मनमती(घायल)(४६), सैयलो (३०), पुर्णिमा(१२), रामेश्वर(४८)
Published on:
02 Dec 2022 05:50 pm

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
