
भीमा मंडावी की हत्या में शामिल, 5 लाख का नक्सली हुंगा मुठभेड़ में ढ़ेर, शव व हथियार बरामद
जगदलपुर. दंतेवाड़ा जिले में सुबह हुए नक्सली हमले में 5 लाख का नामज़द नक्सली हुंगा मुठभेड़ में मारा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि, इस मुठभेड़ में करीब ६ से ७ माओवादी के घायल हुए है। घटना स्थल से पुलिस को एक पिस्टल गन भी बरामद हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के डब्बाकोंटा इलाके में जिला पुलिस बल सर्चिंग पर निकली थी जहां नक्सलियों से उनकी अचानक मुठभेड़ हो गई। 10.30 बजे हुई इस मुठभेड़ के दौरान में मलांगिर एरिया कमेटी का 5 लाख का इनामी नक्सली हुंगा मारा गया है। वहीं करीब 6-7 नक्सली भी घायल हुए हैं। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से एक पिस्टल गन भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं डब्बाकुन्ना के जंगलों की पुलिस अभी भी सर्चिंग कर रही है।
लोकसभा चुनाव के 2 दिन पहले वारदात को दिया था अंजाम
लोकसभा चुनाव के 2 ठीक दिन पहले दंतेवाड़ा के विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट से हमला किया था। इस बम ब्लास्ट में भीमा मंडावी सहित 4 जवान भी शहीद हो गए थे। ये घटना को नक्सलियों ने नकुलनार के पास अंजाम दिया था।
Published on:
12 Jul 2019 12:00 pm

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
