जगदलपुर

मिशन 2023 का शंखनाद करेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 11 को बस्तर पहुंचकर टटोलेंगे जनता की नब्ज

BJP National President JP Nadda: 11 फरवरी को निर्धारित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रवास को गिनती के दिन ही शेष है, जिसे देखते हुये भाजपा संगठन गंभीरता से तैयारियों को गति देने में ऊर्जा फूंक रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर वें यहीं से शंखनाद करेंगे।

2 min read
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP National President JP Nadda: भले ही विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को अभी करीब एक साल का समय बाकी हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी इसे इसकी तैयारियों में जुट गई है। जीत के लिए मिशन 2023 को लेकर बस्तर प्रवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President JP Nadda)आ रहे हैं।

11 फरवरी को वे बस्तर दौरे पर रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में होने वाले चुनाव (Assembly elections)को लेकर वें यहीं से शंखनाद करेंगे। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में भाजपा चुनाव जीतने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाएगी। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP National President JP Nadda) के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी आम सभा करने की योजना बनाई है। इसके लिए लालबाग मैदान और रेलवे मैदान को चिन्हित किया गया है। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी गई है।

केदार कश्यप ने ली बैठक
भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को पार्टी के नेताओं की बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष के महत्वपूर्ण बस्तर प्रवास को लेकर निर्देश भी दिये। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) की आयोजित होने वाली सभा के लिये स्थल चयन पर विचार किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने पार्टी कार्यालय में बैठक के उपरांत लालबाग मैदान और रेल्वे मैदान पहुंचकर मुआयना किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा किस स्थल में होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा व मंत्रणा के बाद सभा स्थल का चयन अंतिम रूप पाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान एतिहासिक स्थल के दर्शन करेंगे। इतना हीं संगठन को मजबूत करने और चुनावी टिप्स देने के लिए बैठक भी लेंगे। इसके बाद लोकसभा के कोर ग्रुप के साथ बैठक की जाएगी। इसके अलावा एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए अभी से जिला संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए अभी से संगठन की बैठकों का दौर शुरू हो गया है जिम्मेदारी तय की जा रही है।

जनता की टटोलेंगे नब्ज, संगठन में टिकट के लिए भी मंथन, पार्टी में सरगर्मी तेज
11 फरवरी को निर्धारित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) के प्रवास को गिनती के दिन ही शेष है, जिसे देखते हुये भाजपा संगठन गंभीरता से तैयारियों को गति देने में ऊर्जा फूंक रहा है। यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस वर्ष के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बस्तर दौरे के दौरान न केवल जनता की नब्ज टटोलेंगे बल्कि विधानसभा चुनाव किसे टिकट दिया जाना है उसे लेकर भी जिला संगठन व भाजपा नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

यह रहे मौजूद
बैठक व तैयारियों के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, शिवनारायण पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र सिंह आर्य, बृजेश भदौरिया, अनिल लुंकड़ समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विधानसभा की 21 सीटें बस्तर में
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव(Assembly elections) होने संभावना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल जनता को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चूंकि अकेले बस्तर संभाग में विधानसभा की 21 सीटें हैं। इस वजह से कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ कि सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर जाता है। इसलिए अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस्तर दौरे पर पहुंच रहे हैं।

Published on:
07 Feb 2023 05:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर