1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : 600 से अधिक नक्सल संवेदनशील इलाकों में कल होगी वोटिंग, पड़ोसी राज्य के स्पेशल फोर्स भी संभालेगी सीमा पर मोर्चा

CG Election 2023 : 7 नवंबर को होने वाले चुनाव के दिन को मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर पुलिस ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

2 min read
Google source verification
600 से अधिक नक्सल संवेदनशील इलाकों में कल होगी वोटिंग

600 से अधिक नक्सल संवेदनशील इलाकों में कल होगी वोटिंग

जगदलपुर। cg election 2023 : 7 नवंबर को होने वाले चुनाव के दिन को मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर पुलिस ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। साथ ही शांतिपूर्ण मतदान करवाने नक्सल संवेदनशीलता के आधार पर 600 से अधिक मतदान केन्द्र में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। पड़ोसी राज्य तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडि़शा की स्पेशल फोर्स भी सीमा पर मोर्चा संभालेगी। चुनाव आयोग के मापदण्ड अनुसार निर्धारित अन्य मतदान केन्द्रों में केन्द्रीय अद्र्धसैनिक बल और डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, बस्तर फाइटर व स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

यह भी पढ़ें : अमृत भारत योजना से बदलेगी तस्वीर, पुरानी भिलाई रेलवे स्टेशन के 5 करोड़ से संवारने का काम शुरू

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने बताया कि बस्तर क्षेत्र की बदलते हुए परिदृश्य से बौखलाए प्रतिबंधित और गैर कानूनी माओवादी संगठन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए लगातार हिंसात्मक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह माओवादी संगठन का पुराना तौर तरीका है, जो उनकी लोकतंत्र विरोधी चेहरा का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना, अधिकतम तापामन में कोई परिवर्त नहीं

दूसरी ओर बस्तर के क्षेत्रवासियों, स्थानीय प्रशासन और समस्त सुरक्षा बल सदस्य द्वारा गणतंत्र व्यवस्था को मजबूत करने तथा बस्तर की शांति, सुरक्षा व विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र के नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया के लिए की जा रही समस्त सुरक्षा बंदोबस्त से आश्वस्त करते हुए मतदाताओं को बिना किसी डर और भय के अधिक से अधिक संख्या में मतदान केन्द्र तक पहुंचकर अपना संवैधानिक जिम्मेदारी को निभाने की अपील है।

156 से अधिक मतदान केन्द्रों में दल को हेलीकॉप्टर से पहुंचाएंगे

- माओवादी गतिविधियों के निगरानी हेतु ड्रोन एवं हेलीकॉप्टर के माध्यम से रहेगा निगरानी से की जाएगी। इसके अलावा बम डिस्पोजल दल और डॉग स्क्वॉड का रहेगा महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हेलीकॉप्टर के माध्यम से अंदरूनी क्षेत्र के 156 से अधिक मतदान केन्द्र के दल को पहुंचाया जाएगा।

सुरक्षात्मक कारणों से 149 मतदान केन्द्र शिफ्ट

वहीं सुरक्षात्मक कारणों से विधानसभा बीजापुर, नारायणपुर, अंतागढ़, दन्तेवाड़ा और कोन्टा की कुल 149 मतदान केन्द्र शिफ्ट की गई है। इन मतदान केन्द्रों को नजदीकी थाना और सुरक्षा कैम्प के पास स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव-2018 में 196 एवं लोकसभा चुनाव-2019 में 330 मतदान केन्द्र को भी की शिफ्टिंग की गई थी।

- 126 मतदान केन्द्र नए स्थानों पर होंगे

वर्ष-2018 के विधानसभा चुनाव के तुलना में वर्ष-2023 में 126 से अधिक स्थानों में स्थापित की जा रही नवीन मतदान केन्द्र। इनमें से मिनपा, गलगम, सिलगेर, चांदामेटा जैसे 40 मतदान केन्द्र सकारात्मक सुरक्षित वातावरण के कारण से पुन: मूल गांव में स्थापित की जा रही है।

- प्रत्येक जिले के 5 मतदान केन्द्र होंगे महिला कमाण्डों के अधीन

बस्तर संभाग के प्रत्येक जिला में कम से कम 5 मतदान केन्द्र की माध्यम से कुल 35 से अधिक मतदान केन्द्र रहेगा महिला कमाण्डो की सुरक्षा के अधीन रहेंगे।