CG News: इस भर्ती प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर हुई गड़बड़ी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस किशन बघेल नामक अभ्यर्थी का चयन हाऊस फादर के रूप में किया गया है उसने अपने फार्म में खुद को अविवाहित बताया है जबकि वह विवाहित है। कुछ अभ्यर्थियों ने विभाग से इस बात की शिकायत भी की लेकिन वह मेरिट सूची में पहले स्थान पर बना रहा। गलत जानकारी देने पर उसका दावा निरस्त नहीं किया गया, ना ही कोई कार्रवाई की गई बल्कि विभाग के अधिकारी उसे ज्वाइन करवाने में जुटे हुए हैं।