CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर जगदलपुर जिले के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने हल्बी में संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
CG News: वहीं काले झंडे फहराने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि साय सरकार आने के बाद से ऐसे कई स्थान हैं जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया। अब अगले गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के कोने-कोने में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके अलावा इनामी नक्सली दामोदर जिंदा रहने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि इस पर परिक्षण करवाते हैं।