बस्तर, सीसीएफ, आरसी दुग्गा: वन भैंसा की संरक्षण व संवर्धन के लिए तीन राज्य तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकार लगी हुई है। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान की सीमा इन तीनों राज्यों से लगे होने के कारण इनकी मॉनीटरिंग लगातार की जा रही है। इनकी गणना के लिए कार्यशाला द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को ट्रेनिंग दी जा रहा है। इसके अलावा व्हाटसएप ग्रुप भी बनाया गया है ताकि जब भी फील्ड में वन भैंसा दिखे तो इनके फोटो लिया जा सके और इनकी जानकारी इकट्ठा किया जा सके।