
CG Nikay Chunav Voting: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरणदेव ने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वोट करने की अपील की। वहीं रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे की बेटी मेघा चौबे ने भी वोटिंग की।
बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।
दीप्ति दुबे, रायपुर
प्रमोद नायक, बिलासपुर
हेमलता साहू, दुर्ग
डॉ.विनय जायसवाल, चिरमिरी
सुशील मौर्या, जगदलपुर
निखिल द्विवेदी, राजनांदगांव
जानकी काटजू, रायगढ़
अजय तिर्की, अंबिकापुर
रेनू अग्रवाल कोरबा
विजय देवांगन, धमतरी
मीनल चौबे, रायपुर
अल्का बाघमार, दुर्ग
मधुसूदन यादव, राजनांदगांव
जगदीश रामू रोहरा, धमतरी
संजय पांडेय, जगदलपुर
जीवर्धन, रायगढ़
संजू देवी राजपूत, कोरबा
पूजा विधानी, बिलासपुर
मंजूषा भगत, अंबिकापुर
रामनरेश राय, चिरमिरी
मतदान के लिए मतदाता परिचय पत्र, बैंक और डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड, कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जाब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान- पत्र सहित 18 दस्तावेजों को आयोग ने मान्य किया है।
Published on:
11 Feb 2025 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
