25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / CG Tourism: तीरथगढ़ में बनी ग्लास ब्रिज, 82 मीटर ऊंचे स्काईवॉक में चीन-अमेरिका को दे रहा मात

CG Tourism: तीरथगढ़ में बनी ग्लास ब्रिज, 82 मीटर ऊंचे स्काईवॉक में चीन-अमेरिका को दे रहा मात

CG Tourism: तीरथगढ़ जलप्रपात में अब पर्यटकों को आक​र्षित करने के लिए देश का तीसरा सबसे बड़ा ग्लॉस ब्रिज बनने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 6 Jun 2024, 8:41 AM IST

CG Tourism

CG Tourism: अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के तीरथगढ़ जलप्रपात में अब ग्लास ब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। तीरथगढ़ जलप्रपात (CG Tourism) में अब पर्यटकों को आक​र्षित करने के लिए देश का तीसरा सबसे बड़ा ग्लॉस ब्रिज बनने जा रहा है। इस ब्रिज पर से गुजरकर अब पर्यटक इस 82 मीटर से ऊंचे जलप्रपात की छटा को निहार सकेंगे। इस पर स्काईवाक करने का आनंद उठाने वालों की वजह से यहां के पर्यटन उद्योग का पंख लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें: CG Tourism : छत्तीसगढ़ का सबसे सुन्दर अभ्यारण... एकटक देखने को मजबूर करती है 'बारनवापारा' की खूबसूरती, एक बार जरूर जाएं

CG Tourism: छत्तीसगढ़ में पहला ग्लास ब्रिज

बस्तर के सुरम्य वादियों में ​िस्थत तीरथगढ़ के आकर्षक जलप्रपात में बनने वाला यह ग्लास ब्रिज छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला ब्रिज होगा। इसके अलावा यह देश का तीसरा ब्रिज होगा। पहला ग्लॉस ब्रिज सि​क्किम में तो दूसरा बिहार के राजगीर में है। तीरथगढ़ में कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान और पर्यटन विभाग (CG Tourism) की ओर से बनाए जा रहे ग्लास ब्रिज में स्काई वॉक कर सकेंगे। इस ब्रिज के निर्माण के लिए पुणे से विशेषज्ञों की टीम सर्वे शुरू कर चुकी है। इसके निर्माण में लगभग तीन करोड़ खर्च आने की संभावना है।

मुख्य वन संरक्षक इंद्रावती टायगर रिजर्व एवं क्षेत्रीय के निदेशक राजेश कुमार पांडेय ने कहा - बस्तर में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के तीरथगढ़ में इस ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से यहां के सैलानियों को यहां के जलप्रपात और प्राकृतिक नजारों को देखने में आसानी होगी। इस कार्य के लिए पुणे की टीम यहां पहुंच रही है।

CG Tourism: फैक्ट फाइल

जलप्रपात की ऊंचाई- करीब 90 फीट

पर्यटकों की आमद- हर साल एक लाख से ज्यादा देशी- विदेशी सैलानी पहुंंचते हैँ

ग्लास ब्रिज की लंबाई- 300 मीटर

बजट- 3 करोड़ रूपए