17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से छाए बादल, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि

CG Weather Update : बस्तर संभाग का मौसम बुधवार से बदलना शुरू हो गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि

जगदलपुर। CG Weather Update : बस्तर संभाग का मौसम बुधवार से बदलना शुरू हो गया था। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक दिन में 30.7 डिग्री से 33.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री से 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : भाजपा पार्षद और उनके पति को मिलीजान से मारने की धमकी

बुधवार और गुरुवार के तापमान के बीच तीन डिग्री तक का अंतर नजर आया। बादलों की वजह से ठंड कम हो गई है और लोगों को फिर एक बार दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। रात में भी ठंड कम हुई है। गुरुवार शाम शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान इस हफ्ते इसी तरह से बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : चुनाव प्रचार में अब तीन दिन शेष, 5 नवंबर शाम 5 बजे तक समय