
15 डिग्री से नीचे गिरा पारा..
जगदलपुर। cg weather update : अंचल में शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा। दिन और रात के तापमान में पिछले दो दिनों से कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से ठंड भी नहीं बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से बस्तर अंचल में उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान घट सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है।
Road Accident : बस की बोलेरो से टक्कर
जगदलपुर। Road Accident : कोडेनार थानांतर्गत बास्तानार घाट के पास आज सुबह एक बस की बोलेरो से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो का चालक बूरी तरह से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये मेकाज में भर्ती कराया गया है। कोडेनार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक बोलेरो वाहन गीदम की ओर जा रहा था। कोड़नार थानांतर्गत बास्तानार के पास सामने से आ रहे यात्री बस से टक्कर हो जाने से बोलेरो वाहन के चालक घायल हो गया। जिसे मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर इलाज के लिये मेकाज डिमरापाल पहुंचाया गया।
Published on:
19 Nov 2023 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
