28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केशलूर क्वारंटाइन सेंटर में मिला कोरोना मरीज, काम बंद होने के बाद अपने ५ साथियों के साथ लौटा था बस्तर

तीन महिने पहले गांव से मजदूरी के लिए गया था हैदराबाद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 12 Jun 2020, 9:39 AM IST

केशलूर क्वारंटाइन सेंटर में मिला कोरोना मरीज, काम बंद होने के बाद अपने ५ साथियों के साथ लौटा था बस्तर

केशलूर क्वारंटाइन सेंटर में मिला कोरोना मरीज, काम बंद होने के बाद अपने ५ साथियों के साथ लौटा था बस्तर

जगदलपुर. बस्तर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को बस्तर संभाग में दो पॉजीटिव केस मिले। इसमें एक पॉजीटिव मरीज केशलूर आईटीआई क्वारेंटाइन सेंटर में था, जो 10 दिनों पहले हैदराबाद से लौटा था। वहीं कोंड़ागांव के शहीद गुंडाधूर पीजी कॉलेज क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहा आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजीटिव मिला है, जो करीब पखवाड़े भर पहले छुट्टी से लौटा है। इन दोनों को उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार केशलूर क्वारेंटाइन सेंटर में पॉजीटिव मिला युवक तोकापाल ब्लॉक के कलेपाल बारूपाटा का रहने वाला है। जो तीन महीने पहले मजदूरी के लिए हैदराबाद गया था। लॉकडाउन के चलते वहां पर काम बंद हो गया। ऐसे में वह घर वापस लौट गया। युवक हैदराबाद से कोंटा होते हुए दरभा तक कभी पैदल तो कभी मालवाहक से लिफ्ट लेकर पहुंचा। वहीं दरभा से युवक को बस से केशलूर क्वारेंटाइन सेंटर लाया
गया। 1 जून को यूवक क्ववारेंटाइन सेंटर पहुंचा और 8 जून को जांच के लिए सैंपल लिया गया। वहीं गुरुवार शाम को युवक का रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पॉजीटिव युवक 5 अन्य लोगों के साथ हैदराबाद से लौटा था
तोकापाल के कलेपाल बारूपाटा गांव से तीन महीने पहले मजदूरी के लिए कोरोना संक्रमित युवक के साथ 5 लोग हैदराबाद गए थे। ये सभी वहां पर बोर खनन का काम करते थे। कोरोना संक्रमण के चलते काम बंद हो गया। इससे सभी लोग अपने घर लौट आए। वहीं युवक के साथ आने वाले गांव के बाकि 5 लोगों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। जगदलपुर में भी बाहर से आए श्रमिक ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। अब ऐसे लोगों को कड़ाई से देखा जाएगा।