3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टरों पर नकेल: अब मेकाज में सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे बैठेंगे सभी डॉक्टर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक लेकर मेकाज डीन को दिया निर्देश मरीजों के परिजनों प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के भी दिए दिशा - निर्देश जगदलपुर. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को उन्होंने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों मेडिकल कॉलेज के डीन और अस्पताल अधीक्षक के साथ मैराथन बैठक कर मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन-अध्यापन और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

2 min read
Google source verification
डॉक्टरों पर नकेल: अब मेकाज में सुबह ९ बजे से शाम ५ बजे बैठेंगे सभी डॉक्टर

पंजीयन का समय भी बदला, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे करवा सकेंगे पंजीयन

साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी निर्धारित किया गया। जिसके लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। गौरततलब है कि अब तक यह समय सुबह ९ बजे से दोपहर दो बजे तक ही था।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों, डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में सभी तरह की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने कहा ताकि, किसी भी मरीज को बाहर से दवा न खरीदना पड़े. उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हर माह आयोजित करने के निर्देश दिए। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., संचालक डॉ. विष्णु दत्त और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

खूबचंद बघेल योजना की दिक्कतों को स्थानीय स्तर पर दूर करेंचिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव ने आईपीडी उपचार की राशि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत क्लेम करने के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि, 9 मेडिकल कॉलेजों द्वारा एक लाख 95 हजार 070 आईपीडी इलाज के मामलों में से एक लाख 18 हजार 832 प्रकरणों में क्लेम प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है. सिंहदेव ने इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने अस्पताल स्टॉफ के समुचित प्रशिक्षण के निर्देश दिए. बैठक में सभी मेडिकल कॉलेजों द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी संचालित करने की सहमति दी गई. इलाज के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन कराया जा सकेगा।

दवा की उपलब्धता और सेवाओं के बारे में भी ली जानकारीबैठक में मेडिकल कॉलेजों में ड्यूटी के समय डॉक्टरों की मौजूदगी, दवाइयों की उपलब्धता, सामान्य और सिजेरियन प्रसवों की संख्या, जननी सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन, डायलिसिस सुविधा, सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों, सिकलसेल प्रबंधन केंद्र के कार्यों, एम्बुलेंस और मुक्तांजलि शव वाहनों की उपलब्धता, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरणों और मेडिकल कॉलेजों व संबद्ध अस्पतालों से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की गई। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की डाइट, सुरक्षा और साफ-सफाई के इंतजामों की भी समीक्षा बैठक में की गई।

Story Loader