
गणना देकर लौट रहा था सहायक आरक्षक, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा कि सडक़ पर मिली जवान की लाश
सुकमा. इधर मुठभेड़ में मारा गया भीमा मंडावी का मुख्य आरोपी वहीं सुकमा में एक हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक सहायक आरक्षक की हत्या कर शव को सडक़ किनारे फेंक दिया गया है। इस घटना को पुलिस अभी प्रथम दृष्टया में आपसी रंजिश बता रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा के अनुसार सुकमा जिले के सुपनार के पास सुबह सुबह आसपास के लोगों ने सडक़ के किनारे एक शव देखा औत तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जांच में पाया कि, यह जिले में पदस्थ सहायक आरक्षक रामनिवास है। पहले शुरूवाती जांच में आपसी रंजिश बता रही है।
गणना देकर पुलिस लाईन से निकला था घर के लिए
सहायक आरक्षक रामनिवास देर शाम पुलिस लाइन में होने वाली गणना गिनती में शामिल था। औऱ आज सुबह जवान का शव बाईपास में मिला। शव के पास पुलिस ने एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 18 एल 4544 खड़ी दिखी। अभी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औऱ जांच में जुट गयी है।
Published on:
12 Jul 2019 01:06 pm

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
