
अष्टमी, नवमी और दशहरे में दमकेगा बाजार, आज और कल 700 करोड़ से अधिक के व्यापार की संभावना
जगदलपुर . कोरोना के कहर के बीच त्यौहार पर व्यापार की उम्मीद बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन में छूट के बाद व्यापारियों ने स्टॉक भी मंगा रहे हैं। खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में खरीदी की सबसे अधिक उम्मीद है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए मोबाइल, फ्रिज, एलईडी, वाशिंग मशीन, मोबाइल में विशेष ऑफ दिए जा रहे हैं।
सामान के अनुसार ऑनलाइन पेमेंट पर कैशबैक की भी सुविधा है। इतना ही नहीं आसान किस्तों में सामान की राशि का भुगतान कर सकते हैं। कई उपकरणों में 10 फीसदी तक छूट का भी ऑफ चल रहा है। केंद्रीय शासकीय कर्मचारियों को बोनस मिलने से व्यापारी भी अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।
भीड़ से बचने पहले खरीदी के लिए पहुंच रहे लोग: कोरोना के कहर और बाजार में त्यौहारी भीड़ को देखते हुए लोग पहले ही खरीदी कर रहे हैं। लोग भीड़ से बचने के लिए सराफ आटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की बुकिंग पहले से ही कर रहे हैं। लोग अपने बुक किए गए सामानों की डिलीवरी अपने पसंद के मुहूर्त में चाह रहे हैं।
दीवाली से पहले खरीदारी के लिए 8 शुभ मुहूर्त है। इसमें 4 नवंबर बुधवार को सर्वार्थ सिद्ध योग है। 6 नवंबर को रवि. सर्वार्थ सिद्ध व व कुमार योग है । इसमें प्रापर्टी, वाहन, ज्वेलरी व अन्य सामान खरीदने के लिए विशेष योग हैं। 7 नवंबर को त्रिपुष्कर और रवि योग में वाहन खरीदने और व्यापार शुरू करना शुभ होगा। 8 नवंबर राजयोग, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग, 9 व 10 नवंबर को कुमार योग, 11 वै 14 नवंबर के सर्वार्थ सिद्धि योग पड़ रहा है। इन दिन खरीदी अत्यंत शुभ होगी। इधर कोरोना काल के छह महीने तक बाजार में छाई सुस्ती दूर होने पर व्यवसायियों व आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। सभी लोग खरीदारी में व्यस्त हैं।
Published on:
05 Nov 2020 03:43 pm

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
