8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले की तीनों विधानसभा में महिला मतदाताओं का वर्चस्व

Jagdalpur News: बस्तर का चुनाव हो और महिलाओं को नजरांदाज कर दिया जाए, ऐसा हो नहीं सकता है। महिलाओं की सहमति के बिना चुनावी समर में पार पाना संभव नहीं है।

2 min read
Google source verification
Dominance of women voters in all three assemblies of the district

जिले की तीनों विधानसभा में महिला मतदाताओं का वर्चस्व

जगदलपुर। Chhattisgarh Election 2023: बस्तर का चुनाव हो और महिलाओं को नजरांदाज कर दिया जाए, ऐसा हो नहीं सकता है। महिलाओं की सहमति के बिना चुनावी समर में पार पाना संभव नहीं है। मतदाता सूची से निकलकर सामने आए आंकड़े बताते हैं कि यहां पर बस्तर, जगदलपुर हो अथवा चित्रकोट विधानसभा हर जगह मतदाताओं के रूप में यह पुरुषों पर भारी हैं।

जरूरत बूथ तक पहुंचाने की महिला मतदाताओं की संख्या भले ही अधिक हो, लेकिन समस्या इनका मतदान कराना होता है। घर से निकालकर इन वोटरों को पोलिंग बूथ तक ले जाना टेढ़ी खीर है। जो भी प्रत्याशी महिला मतदाता को प्रभावित करके पोलिंग बूथ तक ले जाएगा वह चुनावी वैतरणी को आसानी से पार लगा लेगा।

यह भी पढ़े: छात्रों ने पर्यावरण बचाने और मानव शरीर के जरु री अंगों को दर्शाने बनाए कई मॉडल

ग्रामीण और शहरी अंचल की धारणा अलग

महिला वोटरों की मानसिकता और व्यवहारिकता की बात करें तो ग्रामीण और शहरी की स्थितियां अलग-अलग होती हैं। जहां शहरी महिला मतदाता घरेलू कामकाज में उलझी रहती हैं तो ग्रामीण महिला मतदाताओं की प्राथमिकताएं घर के अलावा अन्य खेतीबाड़ी अथवा रोजी रोजगार से जुड़े कामकाज भी होते हैं। हालांकि इन सबसे अलग से धारणा होती है मतदान दिवस यानि की छुट्टी का दिन। इन धारणा और स्थितियों के विपरीत कोशिश बूथ तक ले जाने की होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : चूल्हा-चौका नहीं रहा बालिकाओं की योग्यता का पैमाना, अब हर क्षेत्र में आगे

विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल

नारायणपुर - 31694- 33203 - 64897
बस्तर - 81184 - 86449 - 167635
जगदलपुर - 97690 - 105955 - 203675
चित्रकूट - 77939 - 87847 - 165788
जिला बस्तर - 288507 - 313454 - 601995
जिला सुकमा - 6621 - 7301 - 13922
योग - 295128 - 320755 - 615915

यह भी पढ़े: धान खरीदी में 20 दिन बाकी, केन्द्रों पर जुटाए जा रहे संसाधन