31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर पहुंचे मशहूर डांसर धर्मेश , आज डांस कॉम्पिटिशन के ग्रैंड फिनाले में होंगे जज

जगदलपुर में बी डांस वार की तरफ से आयोजित डांस कॉम्पिटिशन शहर के जमाल मिल में ग्रैंड फिनाले का होगा आयोजन जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बी डांस वार की तरफ से आयोजित डांस कॉम्पिटिशन का 11 फरवरी शनिवार को ग्रैंड फिनाले है। तीन कैटेगरी में हो रहे इस आयोजन में इंडिया के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धर्मेश जज रहेंगे। धर्मेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो डालकर फैंस को जानकारी दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Suresh Das

•

Updated: 11 Feb 2023, 12:22 AM IST

बस्तर पहुंचे मशहूर डांसर धर्मेश , आज डांस कॉम्पिटिशन के ग्रैंड फिनाले में होंगे जज

मशहूर डांसर धर्मेश आज डांस कॉम्पिटिशन के ग्रैंड फिनाले में होंगे जज

शनिवार की शाम करीब 6 बजे शहर के जमाल मिल में इवेंट शुरू होगा।इवेंट के क्रू मेंबर्स ने बताया कि,बस्तर के डांसर्स की प्रतिभा निखारने के लिए उन्हें एक प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। इससे पहले सभी बस्तर संभाग के जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा, पखांजुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव समेत अन्य जिले के विभिन्न शहरों में अलग-अलग तारीखों में ऑडिशन किया गया था। जिसमें कई डांसर्स ने हिस्सा लिया। तीन कैटेगरी में आयोजित इस कॉम्पिटिशन का कुछ दिन पहले सेमीफाइनल भी हुआ। जिसके बाद हर कैटेगरी से कुल 30 से ज्यादा फाइनलिस्ट चुने गए हैं।

इवेंट के क्रू मेंबर्स ने बताया कि, सोलो जूनियर, सोलो सीनियर और ग्रुप इन तीन कैटेगरी में डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है। ग्रुप डांस के विजेता को 50 हजार तो वहीं सोलो डांस जूनियर और सीनियर के विजेता को 25-25 हजार फर्स्ट प्राइस दिया जाएगा। हर कैटेगरी में करीब 10-10 लोग फाइनल में पहुंचे हैं।

- धर्मेश येलांडे डांस रियलिटी शो में मेंटर और बॉलीवुड में एक्टर रहे

धर्मेश येलांडे डांस इंडिया डांस के कंटेस्टेंट रहे हैं। इसके अलावा वे लगातार पांच सीजन के लिए डांस रियलिटी शो डांस प्लस के मेंटर थे। उन्हें फराह खान ने फिल्म तीस मार खान में कोरियोग्राफ के लिए काम पर रखा था। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड मूवी एबीसीडी में वे सह-कलाकार सलमान युसूफ खान और प्रभु देवा के साथ काम किया है। साल 2015 में , उन्होंने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया। रितेश देशमुख और नरगिस फाखरी के साथ फिल्म बैंजो में दिखे।