
अगस्त में त्यौहारों की बौछार, हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन का रहेगा पर्व, यहां देखें शुभ मुहूर्त
CG Festival News : इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना दो महीने का हो गया। इसके कारण सावन के सभी विशेष त्योहार अगस्त में पड़ रहे हैं। एक अगस्त को पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के बाद से सनातन धर्म के त्योहारों की श्रंखला आरम्भ हो जाएगी, जो कार्तिक माह तक चलेगी।
CG Festival News : अगस्त में श्रावण का मुख्य पर्व हरियाली तीज पड़ेगा। इसके बाद नागपंचमी पर भोलेनाथ व उनके नाग की पूजा होगी। अगस्त के अंत में भाई-बहन के अमर प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा। सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला पर्व हरियाली तीज 19 अगस्त को पडे़गा। यह विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान देने वाला यह पर्व है।
पूजा का सुबह का मुहूर्त 7.47 बजे से 9.22 बजे तक है। पूजा का शाम का मुहूर्त 6.52 बजे से 7.45 बजे तक है। इस दौरान पूजन करना अधिक फलदायक होगा।
यह भी पढ़े : शातिर बाइक चोर निकला इंजीनियर, रैपिडो सर्विस में इस्तेमाल कर करता था ऐसे कांड, अब हुआ खुलासा
नागपंचमी पर शिवपूजन
नागपंचमी का पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा। नागपंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात:काल 05.53 से लेकर 08.30 बजे तक रहेगा।
भाई की कलाई सजाएंगी बहनें
बहनों को रक्षाबंधन के पर्व का पूरे साल इंतजार रहता है। वह इस साल 30 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व सावन के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को सुबह 09.01 बजे के बाद प्रारंभ होगा।
यह रहेगा पर्व का क्रम
- 1 अगस्त मंगलवार को श्रावण अधिक मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत, श्रावण अधिकमास पूर्णिमा है।
- 4 अगस्त को विभुवन संकष्टी चतुर्थी।
- 7 को श्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार, महाकाल सवारी, पंचक समाप्त।
- 8 को श्रावण अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत, अधिक कालाष्टमी।
- 12 को परम एकादशी
- 15 को स्वतंत्रता दिवस, सातवां मंगला गौरी व्रत।
- 16 को अधिकमास अमावस्या, अधिकमास समाप्त।
- 18 को मलयालम नव वर्ष।
- 19 को हरियाली तीज,
- 20 को सावन विनायक चतुर्थी
- 21 को नाग पंचमी,
- 22 को आठवां मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती।
- 23 को तुलसीदास जयंती,
- 27 को सावन पुत्रदा एकादशी
- 29 को ओणम, नवां मंगला गौरी
- 30 अगस्त को रक्षाबंधन है।
Published on:
02 Aug 2023 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
