जगदलपुर

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर FIR दर्ज, होली के बहाने खुलेआम बांट रहे थे नोट… सोशल मीडिया में PHOTOS वायरल

FIR on Kawasi Lakhma: कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

less than 1 minute read
Mar 26, 2024

FIR on Kawasi Lakhma: होली के दिन कांग्रेस की मुसीबत बढ़ गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बस्तर जिला प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन पर प्रत्याशी लखमा पर कार्रवाई की है। (FIR on Kawasi Lakhma) साथ ही जगदलपुर शहर के कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

FIR on Kawasi Lakhma: बता दें की, रविवार के दिन कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित होने के बाद रायपुर से जगदलपुर आए। (congress party) प्रत्याशी घोषित होने के जश्न में जगदलपुर कांग्रेस कमिटी द्वारा शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया था। रैली के बाद प्रत्याशी लखमा कार्यकर्ताओं के साथ दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन किए। मां दंतेश्वरी की पूजा और आशीर्वाद लेने के बाद लखमा सामने जलने वाली जोड़ा होलीका के पास पहुंचे। (cg congress party) इस दौरान होलिका के पास मौजूद लोगों को लखमा पैसे बांट रहे थे।


FIR on Kawasi Lakhma: कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा का पैसे बांटती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। जिसके बाद बस्तर जिला प्रशासन ने इस पर कड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कराया। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया।

Also Read
View All

अगली खबर