2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नक्सलियों ने Jio के मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, पोस्टर जारी कर दी ये चेतावनी

Chhattisgarh News : दंतेवाड़ा में बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद अब जियो मोबाइल टावर (Fire on Jio Mobile tower) में तोडफ़ोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने बैनर जारी कर चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
,

Fire on Jio Mobile tower

जगदलपुर। Chhattisgarh News : नक्सल प्रभावित जिला जगदलपुर में नक्सली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दंतेवाड़ा में बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद अब जियो मोबाइल टावर (Fire on Jio Mobile tower) में तोडफ़ोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान नक्सलियों ने बैनर जारी कर चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात नक्सलियों जियो मोबाइल टावर में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के आमदई एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने इंद्रावती नदी पर स्थित हर्राकोड़ेर गांव में जियो के मोबाइल टॉवर में तोडफ़ोड़ कर दी।

दलालों को सजा देने की चेतावनी
इसके बाद उपकरणों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी बांधा है, जिसमे आमदई खदान व बोधघाट परियोजना रद्द करने की मांग करते हुए इसके दलालों को सजा देने की चेतावनी भी दी है। यह इलाका मलेवाही थाना क्षेत्र में आता है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन गया है।

Story Loader