8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC-NET अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, अब इतने दिनों तक भर सकते हैं फॉर्म, जानिए कब होगा एग्जाम

जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर की पात्रता के अलावा इस बार पीएचडी में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 13 May 2024, 4:06 PM IST

UGC-NET Exam 2024: यूजीसी नेट-2024 के लिए आवेदन की तारीख में बदलाव किया गया है। अब 15 मई तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 10 मई थी। इसके तहत फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कि ओर से यूजीसी नेट 18 जून को आयोजित की जाएगी। पहले यह 16 जून को होने वाली थी। दरअसल, यूपीएससी की प्रारभिक परीक्षा 16 जून को प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: भाई ने टंगिया से छाती का कर दिया दो टुकड़ा, घर में चारों ओर खून ही खून, इलाके में सनसनी

कई अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होना चाहते थे। वे दोनों में से किसी एक परीक्षा की तारीख बदलने की मांग कर रहे थे। इस वजह से नेट की तारीख को आगे बढ़ाया गया। जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर की पात्रता के अलावा इस बार पीएचडी में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस बार से नेट के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा पेन- पेपर मोड में होगी। पहले यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाती थी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 के बीच कोई ब्रेक नहीं रहेगा।