
Chhattisgarh Murder Case: जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। मनेश बती मरकाम पति रामलाल निवासी खजरावंड स्कूलपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मई की सुबह 09 बजे खेत में वह काम कर रही थी उसी दौरान पड़ोसी ने बताया कि, उसके पति रामलाल और जेठ शिव प्रसाद के बीच जमीन संबंधित बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा हैं तब जाकर देखी तो पति रामलाल मरकाम उसके जेठ शिव प्रसाद के घर सामने चित लेटा था।
सीने में बीचों बीच टंगिया फस गया था एवं जमीन में खून बह गया था। उसके पति की उसके बड़े भाई शिवप्रसाद मरकाम द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार टंगीया से सीने में मारकर हत्या की। पुलिस ने शिव प्रसाद मरकाम आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2024धारा 302 भादवि का अपराध दर्ज कर मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई।
Updated on:
13 May 2024, 1:56 PM IST
Published on:
13 May 2024, 1:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.