2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगल में युवक-युवती की इस हालत में मिली लटकती लाश, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

Crime Hindi News : बकावंड थाना अंतर्गत ग्राम बदलावंड के जंगल में संदिग्ध हालत में युवक और युवती के शव एक ही जगह पर मिले हैं।

2 min read
Google source verification
जंगल में युवक-युवती की इस हालत में मिली लटकती लाश, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

जंगल में युवक-युवती की इस हालत में मिली लटकती लाश, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

जगदलपुर . बकावंड थाना अंतर्गत ग्राम बदलावंड के जंगल में संदिग्ध हालत में युवक और युवती के शव एक ही जगह पर मिले हैं। युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि युवती की लाश पास ही जमीन पर पड़ी हालत में मिली। एक साथ दो शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। बहरहाल बकावंड पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढें : CG Election 2023 : पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने बनाया प्लान, घर-घर जाकर लोगों को देंगे न्योता

पुलिस के मुताबिक रविवार को जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शवों को देखा और ग्राम प्रमुखों को खबर दी। इसके बाद बकावंड थाने की पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें : CG Election 2023 : विधानचुनाव के लिए भाजपा का धुआंधार प्रचार, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी होंगी परिवर्तन यात्रा में शामिल

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े ने बताया कि जांच के दौरान युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। वहीं युवती का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। हालांकि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान गोवर्धन बघेल निवासी बदलावंड और मृतका की पहचान कौशिल्या निषाद निवासी कोष्टागुड़ा के तौर पर हुई है, दोनों ही बालिग थे। पुलिस का कहना है जांच के लिए फोरेंसिक टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।

यह भी पढें : GGU में देर रात बवाल , भूखी-प्यासी छात्राओं ने वीसी बंगले के सामने किया प्रदर्शन

शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों से भी मामले में पूछताछ कर रही है। उनका कहना है कि अभी यह पता किया जा रहा है कि दोनों मौत का आपस में क्या संबंध है। आखिर दोनों एक साथ एक स्थान पर कैसे पहुंचे और किन हालातों में उनकी मृत्यु हुई है। पुलिस जांच का एक बिंदु हत्या और आत्महत्या का भी है। खैर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फारेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Story Loader