जगदलपुर

हॉस्पिटल के स्टोर रूम में लटकती मिली एक मरीज की लाश, दहशत में नर्सिंग स्टाफ

Jagdalpur Hindi News : मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के मेल मेडिकल वार्ड नं 1 में भर्ती मरीज ने रविवार की सुबह स्टोर रूम में अपने ही गमछे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

less than 1 minute read
Aug 28, 2023
हॉस्पिटल के स्टोर रूम में लटकती मिली एक मरीज की लाश, दहशत में नर्सिंग स्टाफ

जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के मेल मेडिकल वार्ड नं 1 में भर्ती मरीज ने रविवार की सुबह स्टोर रूम में अपने ही गमछे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस से लेकर परिजन मौके पर आ पहुंचे, जिसके बाद शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कोंडागांव के बाजारपारा निवासी छन्नू लाल मंडावी (58) को उसके परिजनों ने किडनी समस्या के चलते 24 अगस्त को मेल मेडिकल क्रमांक 1 में भर्ती किया गया था। यहां उसका डायलिसिस भी चल रहा था। शनिवार रविवार की दरमियानी रात मरीज अचानक से बिस्तर से गायब हो गया।

जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया, वार्ड के स्टाफ भी उसके साथ मरीज को खोजने में जुट गए, सुबह करीब 7 बजे के लगभग जब परिजनों ने स्टोर रूम को बंद देखा तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद दरवाजा को खटखटाने में कोई भी जवाब नही आया।

जिसके बाद स्टाफ से लेकर परिजनों ने जब दरवाजा को तोड़ा तो अंदर मरीज का शव को फंदे से लटका मिला। शव को फंदे से उतारकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

कल एक मरीज की हुई थी मौत: मेल मेडिकल वार्ड नंबर 1 दो दिन में यह दूसरी घटना है जब मरीज कीं मौत हुई हो। एक दिन पहले यानी शनिवार को 15 नंबर बेड में भर्ती मरीज शनिवार की सुबह अपने बिस्तर से उठकर घूमने के लिए निकला हुआ था। जिसके बाद एसआईसीयू के बाहर बैंच में बैठने के दौरान मरीज की मौत हो गई थी।

Published on:
28 Aug 2023 08:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर