
बस्तर में होटल मालिकों की बल्ले-बल्ले, नवरात्री,दशहरा व दिवाली तक रिकार्ड पर्यटक पहुंचने की संभावना, अभी से फुल हो चुके रूम्स
जगदलपुर. अगर आप विश्व प्रसिद्ध दशहरा देखने बस्तर आना चाह रहे हैं अथवा दिवाली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी से होटल्स, ट्रेन व हवाई जहाज की टिकट का बुकिंग कराना शुरू कर दें। टिकट वेटिंग टिकट मिल रहा है, तो भी सुरक्षित रख लें। बस्तर में दशहरा के दौरान होटलों में नो रूम के आसार बन रहे हैं। यहां की सभी होटल, लाज में भरी संख्या में भीड़ उमडती है।
यहां पर नवरात्र से विजय दशमी- दीपावली तक रिकार्ड पर्यटकों के पहुंचने के आसार है जिसके चलते परेशानियों से बचने लोग अभी से होटल, लॉज के कमरों की पूछपरख शुरू कर दिया है। यही हाल ट्रेन रूट की भी है जहां सैलानी बस्तर पहंचने के लिये सुरक्षित सफर के लिये ट्रेन, बस और हवाई यात्रा के लिये अपनी अपनी सीटें बुक करवा रहे हैं। गौरतलब है कि बस्तर का दशहरा अपनी विशिष्टिता के लिये प्रसिद्ध है।
रेल व हवाई सेवा से पर्यटक बढ़ेंगे
बस्तर के पर्यटन उद्योग को इस वर्ष अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सरकार के प्रयास से इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। फिलहाल यह बंगाल, आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के सैलानियों पर निर्भर है। यहां रेल व हवाई सेवा बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिला है।
मनोहर लुनिया, होटल आकांक्षा
ईको टूरिज्म व रिसॉर्ट के चलते बुकिंग बढ़ी
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव के समय से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यहां उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, बंगाल व महाराष्ट्र के पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं। होटलों में बुकिंग भी इन्ही जगहों से मिल रही है। इस बार बस्तर पर्यटकों से गुलजार रहने की उम्मीद है।
संजीव गुरूवारा, होटल पूनम
दशहरा पर पर्यटकों की होगी भीड़
बस्तर में इस वर्ष दशहरा के दौरान अच्छी खासी सैलानियों के पहुंचने की संभावना है। यहां पर होटलों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। पर्यटकों की पर्याप्त संख्या से पहली बार होटल व्यवसाय में सुधार देखा जा रहा है। आने वाले साल में और सुधार होने की उम्मीद है।
बंटी कुशवाहा, होटल रेनबो
चित्रकोट स्थित पर्यटन विभाग का रिसोर्ट सहित शहर के नामी होटलों में अभी से कमरे बुक होना शुरू हो चुकी है। वहीं शहर के नामी होटलों में भी कमरे बुक कराये जाने के लिये पूछ परख जारी है। यहाँ के होटलों में छत्तीसगढ़ के अलावा देश विदेश के पर्यटकों से भरे हुए हैं। इस वर्ष बुकिंग को देखते हुए रिकार्ड सैलानियों के बस्तर पहुँचने की संभावना है। शहर के होटल संचालकों की माने तो इस बार बुकिंग शत प्रतिशत होने की संभावना है ।
Published on:
20 Sept 2023 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
