
World Population Day : 1 सेकंड में होतें है 5 बच्चे पैदा, जानिए जनसंख्या दिवस से जुड़े 5 Facts
जगदलपुर. विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस मौके पर पूरी दुनिया में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिनका मकसद बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों के प्रति जागरुकता फैलाना है। अधिक जनसंख्या, कम जनसंख्या या तेजी से बढ़ती जनसंख्या जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। Wrldometer के मुताबिक इस वक्त विश्व की कुल जनसंख्या 7.6 बिलियन यानी कि 760 करोड़ है। चीन 141 करोड़ विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, जबकि भारत 135 करोड़ दूसरे और अमेरिका 32.67 करोड़, तीसरे नंबर पर है
World Population Day 5 फैक्ट्स जो बहुत कम लोगों को पता है
1. दिन में हर सेकेंड में 5 बच्चे जन्म लेते हैं और 2 लोग मर जाते हैं यानी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसा कहा जा रहा है कि दुनिया में 2050 तक 70 फीसदी पॉपुलेशन शहरों में रहेगी।
2. भारत, नाइजीरिया, कांगो का लोकतांत्रिक गणराज्य, पाकिस्तान, इथियोपिया, संयुक्त राज्य अमेरिका तंजानिया, संयुक्त राज्य अमेरिका युगांडा और इंडोनेशिया जैसे देश 2017 से 2050 तक जनसंख्या वृद्धि के लिए सबसे अधिक योगदान देगा यानी दुनिया की आधी आबादी 9 देशों में रहेगी
3 दुनिया में बुजुर्गों की संख्या बढ़ी है। अब युवा कम हैं और बुजुर्ग बढ़ गए हैं। माना जा रहा है कि 2050 तक संख्या और बढेगी 1950 तक बुजुर्ग से ज्यादा युवा थे।
4. नाइजीरिया में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है नाइजीरिया फिलहाल जनसंख्या के मामले में 7वें नंबर पर है लेकिन 2050 से पहले वो तीसरी सबसे जनसंख्या वाले देश अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
Updated on:
11 Jul 2019 12:13 pm
Published on:
11 Jul 2019 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
