
LPG Gas: जिले में गैस कनेक्शन धारियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। यह काम 31 मई तक जारी रहेगा। खाद्य अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ऑयल कपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने अपने सभी एलपीजी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वे अपने गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी 31 मई से पहले अपडेट करवा लेवें, ताकि आगे गैस रिफिल करवाने के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो।
जिस घर में जिनके नाम से गैस सिलेण्डर है, उन्हे सबंधित गैस एजेंसी में उपस्थित होकर बताना होगा कि सिलेण्डर प्राप्त करने वाला व्यक्ति वही है। इसकी पुष्टि के लिए एलपीजी उपभोक्ता से उनका आधार कार्ड मंगवाया जा रहा है। गैस एजेंसियों को ई-केवायसी के लिए मशीन दी गई है जिससे उन लोगों को अंगूठे का निशान लगाना है, जिनके नाम से गैस कनेक्शन है। इसके अलावा सुरक्षा जांच का अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जो कनेक्शन 5 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके हैं उन ग्राहकों को सिलेण्डर से लगी हुई सुरक्षा नली बदलने की सलाह दी जा रही है।
Updated on:
25 May 2024, 2:34 PM IST
Published on:
25 May 2024, 2:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.