31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महीने से लापता महिला का शव बरामद

जगदलपुर. एक महीने से लापता महिला सीमा यादव का शव गुरुवार की सुबह शहर से 15 किमी दूर ग्राम करीतगाव के जंगल में मिला। हत्या करने के बाद शव को आरोपियों ने दफना दिया था। ग्रामीणों के शक जताने पर पुलिस व फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त परिजन ने सीमा के तौर पर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Suresh Das

•

Updated: 27 Oct 2022, 11:10 PM IST

एक महीने से लापता महिला का शव बरामद

ग्रामीणों की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन से खोदकर निकली लाश

मृतका के पति समेत अन्य पर जताया जा रहा संदेह

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्ध आरोपी की तलाश कर रही है। मृतका के लापता हो जाने से नाराज समाज के लोगों ने बोधघाट थाना का घेराव भ्ज्ञी किया था। मृतका के पति समेत अन्य पर घटना को अंजाम देने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

यह था मामला

जानकारी के मुताबिक गत 27 सितंबर को शहर के तेतरखुटी में रखने वाले जयशंकर पांडे ने अपनी पत्नी सीमा यादव के गुम होने की सूचना बोधघाट पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला आखरी बार अपने पति जयशंकर के साथ गिरोला मंदिर दर्शन के लिए घर से निकली थी। वापसी पर पति द्वारा परिजनों को महिला के अपने सहेलियों के साथ मीना बाजार जाने की बात कहकर बताया गया। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर दूसरे दिन थाने में महिला सीमा यादव के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई दिनों तक सीमा के नहीं मिलने पर यादव समाज ने महिला की पतासाजी किये जाने के लिये बोधघाट थाने का घेराव भी किया था।

पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा

ग्रामीणों ने जंगल पर लाश दफनाए जाने की सूचना के आधार पर आज सुबह फारेंसिक व पुलिस की टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जमीन खोदकर शव निकाला। शव पुराना होने के चलते खराब हो चुका था। परिजनों की निशानदेही पर उक्त शव को लापता महिला सीमा यादव के रूप में शिनाख्त की गई। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौप दिया गया।

पुलिस द्वारा पति से पूछताछ जारी

मामले पर प्रथम दृष्टया पति पर हत्या का शक के चलते उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा पति जयशंकर पांडे के बयान के आधार पर उसे संदिग्ध आरोपी मान रही है।