28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती गाड़ी में महिला के हाथ से छूट गया 500 का नोट, पकडऩे बाइक से मासूम को लेकर कूद गई नीचे, फिर……

पांच सौ रुपए के लिए चलती बाइक से बच्चे को लेकर कूदी मां, मासूम को आई चोट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 11 Jun 2020, 9:49 PM IST

चलती गाड़ी में महिला के हाथ से छूट गया 500 का नोट, पकडऩे बाइक से मासूम को लेकर कूद गई नीचे, फिर......

चलती गाड़ी में महिला के हाथ से छूट गया 500 का नोट, पकडऩे बाइक से मासूम को लेकर कूद गई नीचे, फिर......

जगदलपुर। बडांजी थाना क्षेत्र के टाकरागुड़ा मार्ग में बुधवार को लच्छन देई अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर कूद गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। डायल 112 की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा केवल 500 रुपए के लिए जो लच्छन देई के हाथ से गिर गया था।

पुलिस के मुताबिक बोदो बघेल अपनी पत्नी लच्छन दई व नन्हें बच्चे के साथ टाकरागुड़ा से जामगुड़ा जाने के लिए निकले थे। इस मोटरसाइकिल से पीछे बैठी लच्छन देई के हाथ से अचानक 500 सडक़ पर गिर गया। जिसे उठाने वह महिला चलती मोटरसाइकिल से बच्चे के साथ कूद गई। कूदने से बच्चे के चेहरा पर व उसके शरीर में को अंदरूनी चोट लगी। मां-.बेटे को तत्काल सीएचसी लोहंडीगुड़ा ले जाकर भर्ती कराया गया है।

जगदलपुर. शहर के गांधी वार्ड निवासी गायत्री के बेटी- दामाद कुछ दिनों पहले इलाज कराने आंध्र प्रदेश गए थे। रेड जोन से लौटने के बाद उन्हें कुम्हरावंड क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया। यहां पर भोजन तो दूर पीने के पानी तक की समस्या हैं। बेटी गर्भवती होने के कारण उसे क्वारेंटाइन सेंटर में फलए बिस्किट व अन्य खाद्य सामाग्री पहुंचाने के लिए गई। जिसे गेट पर ही रोक लिया गया। वहीं मां अपनी गर्भवती बेटी तक ये सामान पहुंचाने के लिए गिड़गिड़ाती रहीए घंटों मिन्नते करती रही। बावजूद उसकी बेटी तक सामान नहीं पहुंचाया गया। महिला ने कहा मैं अंदर नहीं जाऊंगीए आप ही वहां तक पहुंचा दो। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद महिला मायूस होकर वापस लौट गई।